फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (3-to-9-june-2024): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 03 Jun 2024 10:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Scorpio Weekly Horoscope: प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उसका बेवजह प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा बेवजह की बदनामी झेलनी पड़ सकती है। सेहत और संबंध को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी नरम तो कभी गरम रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको करियर-कारोबार में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको करियर में मनचाहे पद के साथ बड़ी चुनौतियां भी मिल सकती हैं, जिसका सामना करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके सामने अपनी साख को बनाए रखने की बड़ी चुनौती रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी कारोबार में लाभ कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा परेशानी लिए रह सकता है।
विज्ञापन


सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर कुछ बड़े खर्चे आ सकते हैं। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के चलते आपको आर्थिक मामलों में परेशानी का अनुभव हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घरेलू कामकाज की अधिकता एवं पारिवारिक समस्याओं के चलते आपके मूल काम पीछे छूट सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान कोई भी कार्य दबाव में आकर या फिर असमंजस की स्थिति में नहीं करना चाहिए। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उसका बेवजह प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा बेवजह की बदनामी झेलनी पड़ सकती है। सेहत और संबंध को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें तथा बंदरों को गुड़ चना खिलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें