Libra Weekly Horoscope: रोजी-रोजगार की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फल लिए हुए है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने किसी भी प्रोजेक्ट या प्लान के पूरा होने से पहले उसका गुणगान करने से बचना चाहिए अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं।
तुला राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत आपाधापी भरी रह सकती है। सप्ताह के प्रारंभ में आपके सिर पर अचानक से कुछ बड़ी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिसका निर्वहन करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान स्वजनों का अपेक्षाकृत सहयोग कम मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है। रोजी-रोजगार की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फल लिए हुए है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने किसी भी प्रोजेक्ट या प्लान के पूरा होने से पहले उसका गुणगान करने से बचना चाहिए अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं।
इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में लोगों को मिलाजुला कर काम करना उचित रहेगा। व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस दौरान किसी भी कार्य में शार्टकट लेने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में मनचाही सफलता या प्रगति न मिलने पर मन में निराशा का भाव बना रहेगा लेकिन उत्तरार्ध तक धीमे-धीमे ही सही लेकिन एक बार फिर कारोबार पटरी पर लौटते ही आपका चेहरा एक बार फिर खिल जाएगा। इस सप्ताह आपको अपने रिश्ते-नाते बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को तूल न देना बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। इस दौरान आवेश में आकर किसी को कोई कड़वी बात बोलने या फिर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन गाय को किचन में बनी पहली रोटी गुड़ के साथ खिलाएं तथा पूजा में श्री सूक्त का पाठ करें।