वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो कोई भी सौदा या फिर कहें बड़ी डील करते समय खूब सावधानी बरतें अन्यथा फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगी। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फल प्रदान करने वाली रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य छोड़ कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में किसी सी उलझने की बजाय लोगों की बातों को इग्नोर करना बेहतर रहेगा, अन्यथा आप अपने लक्ष्य से भटक कर बेवजह के विवाद में उलझ सकते हैं। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। मामले का हल निकालने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं और मजबूरियों का पूरा ख्याल रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना तथा बजरंग बाण का पाठ करें।