सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। सप्ताह की शुुरुआत से ही आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। सप्ताह की शुुरुआत से ही आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभप्रद योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। कारोबार में विस्तार की योजना साकार होती हुई नजर आएगी। लेखन अथवा शोध का कार्य करने वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। आपके कार्य को कार्यक्षेत्र अथवा किसी मंच पर सराहा जा सकता है। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होंगी।
सप्ताह के मध्य में अचानक कहीं से धन की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन से जुड़े सौदे में लाभ होगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। धन और संपत्ति के साथ किसी प्रिय व्यक्ति से उपहार अथवा विशेष सम्मान की प्राप्ति भी संभव है। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर आपके विरोधी सुलह-समझौते की पेशकश कर सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। आप अपने लव पार्टनर को इंप्रेस करने में कामयाब रहेंगे। जो लोग अभी तक एकल जीवन जी रहे थे उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। घर-परिवार और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में भोग-विलास से जुड़ी चीजों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।