वृश्चिक राशि के जातकों इस सप्ताह किसी भी काम को बगैर सोचे-समझे या फिर कहें जल्दबाजी या दबाव में आकर नहीं करना चाहिए। इसी प्रकार सेहत और संबंध को लेकर भी खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार से जुड़ी कोई भी बड़ी डील करने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए और जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों का अनचाही जगह पर ट्रांस्फर हो सकता है या फिर उनके सिर कामकाज से जुड़ी अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। काम की अधिकता के चलते आपका निजी जीवन प्रभावित हो सकता है। अति व्यस्तता के चलते अपने लिए तथा परिजनों के लिए समय न निकाल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी की सेहत भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। यदि आप लेखन कार्य से जुडे हैं या फिर अध्ययन-अध्यापन कार्य से जुड़े हैं तो आपके सामने कुछेक नई चुनौतियां आ सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उसका प्रदर्शन करने से बचें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।