वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी घी घना तो कभी सूखा चना जैसा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ एक बडे़ खर्च आ जाने के कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है और आपको किसी से धन उधार लेने तक की नौबत आ सकती है। इस दौरान आपको धन का लेनदेन बेहद सावधानी के साथ करना उचित रहेगा। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बाद में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत से इन पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
इस सप्ताह आपको अपने काम को समय पर करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको कारोबार में धीमी गति से ही लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएगी। आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी तथा कामकाज से जुड़े अवरोध दूर होंगे। सुलह-समझौते के जरिए भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होने के आसार बनेंगे। वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह भूलकर भी अपने प्रेम का प्रदर्शन या दिखावा करने की कोशिश न करें अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। विवाहित लोग सुखी दांपत्य जीवन जीने के लिए अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और उनकी उपेक्षा करने से बचें।
विज्ञापन
उपाय- प्रतिदिन पूजा में श्रीसुंदरकांड का विशेष रूप से पाठ करें।