Scorpio Weekly Horoscope: इस सप्ताह परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य में कमी देखने को मिलेगी।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपका कामकाज थोड़ी धीमी गति से आगे बढ़ेगा। इस दौरान कार्यों में अचानक से आने वाली अड़चन के चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज को लेकर उच्च अधिकारियों का अधिक दबाव बना रहेगा। टारगेट ओरिएंटेड जाब करने वालों को अपना टारगेट पूरा करने में कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद है। अपेक्षा के अनुसार कारोबारी योजनाएं न क्रियान्वित हो पाने के कारण मन में निराशा के भाव बने रहेंगे।
बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको धन का लेनदेन करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी तथा कागजी कार्य को समय से निबटाने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है।
विज्ञापन
इस सप्ताह परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य में कमी देखने को मिलेगी। लव पार्टनर के साथ भी किसी गलतफहमी के चलते तकरार होने की आशंका है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।