फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (06 to 12 january 2025): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 06 Jan 2025 11:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Dhanu Rashifal:सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक मामलों में कुछेक बाधाओं एवं परेशानी महसूस हो सकती है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु राशि 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपाधापी भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके पास कार्य अधिक और उसे पूरा करने के लिए समय कम रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। यदि आप फ्रीलांस काम करते हैं तो आपके पास अचानक से कई काम के आफर आ सकते हैं। जिसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में अति व्यस्तता के चलते आप इस सप्ताह कई बार अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।

कई बार आपके स्वभाव में क्रोध एवं आवेश की अधिकता रह सकती है। जिस पर आपको नियंत्रण करने की बहुत जरूरत रहेगी। सेहत की दृष्टि से यह समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान कोई पुराना रोग दोबारा से उभरने के कारण न सिर्फ आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है बल्कि आपके कामकाज भी प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक मामलों में कुछेक बाधाओं एवं परेशानी महसूस हो सकती है। इस दौरान आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता और भागादौड़ी के कारण अपनी लव लाइफ अथवा मैरीड लाइफ को समय न देने के कारण भी मन खिन्न रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें