फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (06 May To 12 May): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 06 May 2024 10:06 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Scorpio Weekly Horoscope: इस सप्ताह आपको अपने जीवन के बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति और बड़ी चुनौतियों से पार पाने के लिए अपने से बड़ों की सलाह का पूरी तरह से पालन करना उचित रहेगा। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाहे फल की प्राप्ति के लिए बहुत सूझबूझ से काम करने की आवश्कता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह आपको अपने अहम का त्याग करके लोगों को मिलाजुला कर काम करना श्रेयस्कर रहेगा अन्यथा आपको तमाम तरह की तकलीफें झेलनी पड़ सकती हैं। यदि आपको अपने करियर या कारोबार में मनोकूल परिणाम प्राप्त न हों तो बिल्कुल भी निराश न हों क्योंकि यदि अच्छा समय नहीं रहा तो बुरा समय भी नहीं रहेगा। कहने का तात्पर्य यह है कि रात के बाद सुबह होगी और आगे आने वाला समय आपका होगा। सिर्फ और सिर्फ धैर्य के साथ आपको अपने कर्म को बढ़िया तरीके से करना होगा। 
विज्ञापन

इस सप्ताह आपको अपने जीवन के बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति और बड़ी चुनौतियों से पार पाने के लिए अपने से बड़ों की सलाह का पूरी तरह से पालन करना उचित रहेगा। किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय अपने वरिष्ठ लोगों की सलाह की अनदेखी करने की भूल न करें। सप्ताह के मध्य में आपके सामने अचानक से कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिसे पूरा करने के लिए आपको उधार लेने तक की नौबत भी आ सकती है। कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में कुछ परेशानी होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते कभी नरम तो कभी गरम होते नजर आएंगे। हालांकि जीवन की तमाम आपाधापी के बीच आपको सभी के साथ बेहतर संवाद बनाए रखना होगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें