Saptahik Vrishabh Rashifal: वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। सप्ताह के शुरुआत में ही आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी चिंता के दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे।
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। सप्ताह के शुरुआत में ही आपको कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी चिंता के दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है अथवा विरोधी खुद ही आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं। घर-परिवार के सदस्यों के बीच उपजी गलतफहमी किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी। नौकरीपेशा वर्ग अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने में कामयाब होंगे। कारोबार में उन्नति होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी चीज का क्रय कर सकते हैं। भूमि-भवन अथवा वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।
पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। इस दौरान अचानक से स्वजनों के साथ किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपको घर-परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदमय बना रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। ससुराल पक्ष से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।