फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aries Weekly Horoscope (27 May To 2 June): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 May 2024 04:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Mesh Rashifal: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कार्यों में मनचाही सफलता प्रदान करने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कार्यों में मनचाही सफलता प्रदान करने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान किसी व्यक्ति विशेष से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप विदेश में अपने करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो इस दौरान आपको बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। 
सप्ताह के पूर्वार्ध की तुलना में उत्तरार्ध कहीं ज्यादा बेहतर साबित होगा। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद अथवा इष्टमित्रों के सहयोग से लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। इस सप्ताह आपकी वित्तीय स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दोनों का ही सहयोग समर्थन मिलेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सुखद साबित होगा। आत्मीयजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आप किसी शारीरिक पीड़ा के कारण कष्ट से गुजर रहे थे तो आपको इस सप्ताह उसमें स्वास्थ्य लाभ होता हुआ नजर आएगा। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी की माला से 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें