वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते से ज्यादा शुभता और सौभाग्य लिए रहेगा। यदि आप बीते कुछ समय से किसी कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत थे, तो इस सप्ताह वह इष्टमित्रों की मदद से पूर्ण हो जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता के दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही लाभप्रद साबित होने जा रहा है। सप्ताह के मध्य में आपको अपनी आर्थिक स्थिति में खासा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आप अपने कारोबार और लाभ की मात्रा को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे। इसके लिए आप अपने व्यावसायिक नीतियों में आमूल-चूल परिवर्तन तक कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सीनियर और जूनियर दोनों से पूरा सहयोग और समर्थन मिलता नजर आएगा। यह सप्ताह विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए विशेष सफलता लिए हुए है। सप्ताह के अंत तक विदेश अथवा लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बन सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। आपके प्रेम संबंध पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूत और मधुरता लिए हुए रहेंगे। आपकी लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की उपासना तथा श्री सूक्त का पाठ करें।