फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libra Weekly Horoscope (30 september to 06 October): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 30 Sep 2024 10:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Libra Weekly Horoscope: परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ तीर्थाटन का सौभाग्य प्राप्त होगा।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल और फलदायी रहने वाला है। बीते कुछ समय से जो समस्याएं आपकी बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई थीं, इस सप्ताह इष्ट-मित्र की मदद से दूर हो जाएंगीं। सोचे हुए कार्य समय से पूरे होने पर आपके भीतर उत्साह और सक्रियता में वृद्धि होगी। आलस्य और कार्यों को टालने वाली प्रवृत्ति पर नियंत्रण लगेगा और और आप कठिन से कठिन कार्यों को भी पूरे मनोयोग से करते हुए निबटाएंगे।

सप्ताह के मध्य में किसी कार्य विशेष के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आर्थिक मामलों में किसी भी प्रकार की कोई अड़चन नहीं नजर आ रही है। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलता रहेगा। व्यवसायियों को अपेक्षित विक्री का लक्ष्य प्राप्त हो जाने पर संतोष का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह भौतिक सुख साधनों से जुड़ी चीजों को खरीदने का प्लान बन सकता है। कार्यालय का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ लोगों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनकूल है। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ तीर्थाटन का सौभाग्य प्राप्त होगा। 

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री महालक्ष्मी अष्टकम् का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें