तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और शत्रुओं को लेकर खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है तो वहीं कार्यक्षेत्र से लेकर निजी जीवन में आपके विरोधी और शत्रु आपके लिए तमाम तरह के संकट पैदा कर सकते हैं। ऐसे में इस दौरान खूब सतर्क रहें और सोच-विचार कर ही कोई काम करें। इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और यात्रा के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें अन्यथा चोरी होने की आशंका है।
सप्ताह के मध्य में किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति की मदद से आप अपने जीवन की गाड़ी को पटरी पर लाने में कामयाब होते नजर आएंगे लेकिन थोड़ी सी मिली सफलता के जोश में आकर होश बिल्कुल न खोएं अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। हालांकि संकट के इस समय में आपका संचित धन और आपके शुभचिंतक दोनों ही खूब काम आएंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल है। ऐसे में सोच-समझकर ही इस दिशा में पींग बढ़ाएं। जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।