फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (17 to 23 February 2025): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Feb 2025 01:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Scorpio Weekly Horoscope: प्रेम संबंध में आपसी विश्वास को बनाए रखना चुनौती भरा रह सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से रिश्तों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध सामान्य फलदायी रहने वाला है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए अपने कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपको परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। यदि आप विदेश में करियर अथवा कारोबार आदि के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इससे जुड़ी सफलता के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। इस सप्ताह कठिन परिश्रम और प्रयास के बावजूद कारोबार में मनचाही उन्नति और लाभ की प्राप्ति न होने पर मन में निराशा के भाव जग सकते हैं। कारोबार की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध चुनौती भरा रह सकता है।

Ketu Gochar 2025: 3 महीने बाद केतु करेंगे सिंह राशि में गोचर, इन राशिवालों को मिलेगी जीवन में कामयाबी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह किसी से ऐसा वादा न करें, जिसे पूरा करना आपके लिए कठिनाई का सबब बन जाए। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास को बनाए रखना चुनौती भरा रह सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से रिश्तों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़ और चना चढ़ाकर बजरंग बाण का पाठ करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें