तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहा लाभ और सफलता दिलाने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कार्य विशेष में बड़ी सफलता मिल सकती है।
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहा लाभ और सफलता दिलाने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कार्य विशेष में बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति और बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। उपभोक्ता वस्तुओं के व्यापारियों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह बाजार में आई तेजी का वे पूरा लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना इष्टमित्रों अथवा शुभचिंतकों की मदद से पूरी होती हुई नजर आएगी। सप्ताह के मध्य में आपको पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा।
संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता के दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। यदि आप विदेश में करियर या कारोबार की तलाश में जुटे हुए हैं तो आपको इस दिशा में बड़ी सफलता मिलेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। आपको इस सप्ताह परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। माता-पिता की मदद एवं आशीर्वाद से आप इस सप्ताह किसी बड़े काम का बीड़ा उठा सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में तीर्थाटन के योग बनेंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।