Scorpio Weekly Horoscope: व्यवसाय की दृष्टि से इस दौरान आपके द्वारा थोड़ा सावधानी अपेक्षित है। लव लाइफ और मैरीड लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर की बात को गंभीरता से लें और यदि कोई वादा करें तो उसे समय पर निभाने का भी प्रयास करें।
वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह अचानक से आई कुछ समस्याओं अथवा परिश्रम के मुताबिक मनचाहे फल न मिलने के कारण अपना आपा खो सकते हैं। जिससे उनके बनते कार्य भी बिगड़ने की आशंका है। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरी और व्यवसाय से जुड़े मामले प्रभावित हो सकते हैं। यह समय आपके सेहत और संबंध की दृष्टि से भी थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में अपने खानपान, दिनचर्या और बात-व्यवहार पर विशेष ध्यान दें। नौकरीपेशा जातकों की कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ सकती है। सीनियर की तरफ से समय पर लक्ष्य प्राप्ति का दबाव बना रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सहकर्मियों और अधीनस्थों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य फलप्रद प्रतीत हो रहा है।
इस सप्ताह आर्थिक मामलों में विशेष उतार-चढ़ाव तो नहीं रहेगा। इस सप्ताह न आय में वृद्धि और न ही किसी बड़े खर्च की आंशका नजर आ रही है। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। इस संबंध में स्वजनों के साथ उत्पन्न हुआ मतभेद मनभेद में बदल सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से इस दौरान आपके द्वारा थोड़ा सावधानी अपेक्षित है। लव लाइफ और मैरीड लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर की बात को गंभीरता से लें और यदि कोई वादा करें तो उसे समय पर निभाने का भी प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।