फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (9-15 Oct): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 08 Oct 2023 01:54 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको सौभाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह 
विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको सौभाग्य का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। नतीजतन, आपके कामकाज में आ रही मुश्किलें कम होंगी और आपके विरोधियों की चाल नाकाम होगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। यदि आपने पूर्व में किसी योजना या कारोबार में धन निवेश किया था तो इस सप्ताह उससे अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना बनेगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना पूरा होगा और उससे आप खास लाभ अर्जित करेंगे। सिर पर चढ़ा हुआ कर्ज दूर होगा। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का आधिकांश समय पूजा-पाठ आदि कार्यों को करते हुए बीतेगा।
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में सिंह राशि के जातकों का मन धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में खूब लगेगा। आपके नेतृत्व में कोई बड़े कार्य का आयोजन हो सकता है, जिससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो ऐसा करने से बात बन जाएगी। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम सम्बन्ध में प्रगाढ़ता देखने को मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ होगा और उनके कारोबार में वृद्धि होगी। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन

 
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को पीला चंदन और पीले पुष्प चढ़ाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें