फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (27 Nov to 03 Dec) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 Nov 2023 02:19 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्क राशि वालों को इस सप्ताह अपने खान-पान, दिनचर्या, सेहत और संबंध का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी पेट से संबंधित कोई रोग या कष्ट आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि वालों को इस सप्ताह अपने खान-पान, दिनचर्या, सेहत और संबंध का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप किसी पेट से संबंधित कोई रोग या कष्ट आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। इस दौरान कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसके चलते आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। सेहत से संबंधित किसी भी समस्या को इग्नोर करने पर आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सप्ताह का पूर्वार्ध न सिर्फ सेहत बल्कि संबंध की दृष्टि से अशुभ है। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति के साथ वाद-विवाद हो सकता है, जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
विज्ञापन


कार्यक्षेत्र में भी सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग नहीं मिल पायेगा। यदि आप प्रमोशन या फिर नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। कमीशन और कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। समय पर टारगेट को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना होगा। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध शुभ रहने वाला है। इस दौरान उन्हें कोई बड़ा कांट्रैक्ट मिल सकता है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई चिंता आपकी परेशानी का कारण बनेगी। प्रेम संबंध में कुछ एक अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है। विवाहित लोगों की ससुराल पक्ष से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन सफेद चंदन लगाकर शिव की साधना और रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें