फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (22 to 28 July): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 Jul 2024 03:58 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Leo Weekly Horoscope:सप्ताह के उत्तरार्ध का अधिकांश समय आप अपने परिजनों और समाज से जुड़े लोगों के साथ बिताते हुए नजर आएंगे। इस दौरान किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खुलते हुए नजर आएंगे। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह शुभ समाचार मिलते हुए नजर आएंगे। करियर-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। यदि आप बीते कुछ दिनों से आर्थिक समस्याओं से घिरे हुए थे तो इस सप्ताह आपकी धन संबंधी समस्या दूर हो जाएगी। किसी योजना में अटका हुआ अथवा किसी को उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में धीमी गति से ही लेकिन प्रगति और लाभ होता हुआ नजर आएगा। यदि आप कांट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपको किसी इष्ट-मित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से कोई बड़ा काम मिल सकता है।
विज्ञापन


यह सप्ताह भूमि-भवन से जुड़े कार्य करने वालों के लिए भी बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध का अधिकांश समय आप अपने परिजनों और समाज से जुड़े लोगों के साथ बिताते हुए नजर आएंगे। इस दौरान किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। घर-परिवार और आस-पड़ोस के लोगों के साथ आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा। आप अपने सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों का पूरी तरह से निर्वाह करते हुए नजर आएंगे। प्रेम संबंध में दूरिया घटेंगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें