फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leo Weekly Horoscope (20-26 Nov): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sat, 18 Nov 2023 09:17 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

सप्ताह की शुरुआत में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि या सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
Leo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपका अधिकांश समय स्वजनों एवं मित्रों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान समाजसेवा या राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि या सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सत्ता-सरकार की नजदीकी का आप लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी रोग से पीड़ित चल रहे थे तो आपको उससे मुक्ति मिलेगी और आपके शत्रु पराजित होंगे। कामकाजी महिलाओं की पदोन्नति से उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में किसी वरिष्ठ अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। इस दौरान आप अपने करियर और कारोबार को एक अलग ही दिशा देते हुए नजर आएंगे। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। उन्हें मनचाहे लाभ की प्राप्ति होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से किसी पर्यटन स्थल अथवा तीर्थयात्रा के योग बनेंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें