फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cancer Weekly Horoscope (2 to 8 December): जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Dec 2024 02:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik kark Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता बनी रहेगी। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपके जीवन में काफी आपाधापी बनी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कुछ कम फलदायी साबित होगी। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत रहेगी, अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। यदि आप अपने उपर भरोसा बनाए रखते हैं तो अंतत: कार्य की सिद्धि संभव है, इसलिए किसी के बहकावे में न आएं और पूरे मनोयोग से अपने कार्य को अंजाम देने का प्रयास करें।
विज्ञापन


इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान अचानक से आपके सिर पर कुछ बड़े खर्च भी आ सकते हैं, जिससे आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वजनों से अपेक्षित सहयोग कम मिल पाएगा। लव लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को दूध एवं जल चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें