Leo Weekly Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए ज्यादा शुभ साबित होगा।
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध आपके लिए ज्यादा शुभ साबित होगा। ऐसे में आपको महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का ही समय चुनना चाहिए और सप्ताह के पूर्वार्ध में सतर्कता और समझदारी के साथ अपने कार्यों को अंजाम देना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में आने वाली अड़चन के चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपके भीतर उत्साह और उर्जा में कमी देखने को मिल सकती है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचना होगा अन्यथा लाभ की जगह नुकसान हो सकता है।
सप्ताह के मध्य में अचानक से आपके कामकाज में आमूलचूल बदलाव हो सकता है। अनचाही जगह पर तबादले के भी आशंका है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान कारोबारी निर्णय लेते समय सूझबूझ से काम लेते हुए जोखिम भरे निवेश से बचें। सिंह राशि के जातक को इस दौरान अपने साझेदारों, सप्लायर और कामगारों से अच्छे संबंध बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते को मधुर बनाए रखने के लिए सिंह राशि के जातकों को अपना अहं छोड़कर खुद ही मतभेद दूर करने की पहल करनी होगी। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान जीवनसाथी से जुड़ी कोई समस्या आपकी परेशानी का कारण बनेगी। सिंह राशि के जातकों को अपने से वरिष्ठ एवं शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी करने से बचना होगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।