Aries Weekly Horoscope:इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों से सहयोग और समर्थन मिलेगा।
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और शुभ फल देने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों से सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस सप्ताह आप न सिर्फ प्रोफेशनली खुद को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे बल्कि आपका रुझान धर्म-अध्यात्म के प्रति भी रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी तीर्थ के सेवन एवं दर्शन आदि का पुण्य लाभ प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह आप पर आपके गुरु एवं पिता की पूरी कृपा बनी रहेगी।
सप्ताह के मध्य में आपका मन समाज सेवा से जुड़े कार्यों में लगेगा। इस दौरान आपके द्वारा किए गये कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान मनचाहा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय ज्यादा अनुकूल और लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान आप भूमि-भवन आदि क्रय कर सकते हैं। हालांकि किसी भी बड़ी डील को करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। इस सप्ताह निजी रिश्तों में गरमाहट बनी रहेगी। स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन चालीसा का सात बार पाठ करें।