Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको लोगों की छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने की बजाय उसे इग्नोर करते हुए अपने अच्छे समय आने का इंतजार करना होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको लोगों की छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने की बजाय उसे इग्नोर करते हुए अपने अच्छे समय आने का इंतजार करना होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको इस सप्ताह कारोबार से जुड़ा कोई भी निर्णय असमंजस अथवा दबाव में आकर लेने से बचना होगा, अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
सप्ताह के पूर्वार्ध में यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद ही कार्य विशेष के पूरे होने की संभावना बनेगी। इस दौरान आप हर चीजों को भावनात्मक रूप से लेने की कोशिश करेंगे। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी के साथ ऐसा व्यवहार करने से बचना होगा जो खुद के लिए पसंद न हो। सप्ताह के उत्तरार्ध में वाणी में मधुरता और व्यवहार में नम्रता बनाए रखने से असंभव लगने वाले कार्य भी पूरे हो सकते हैं। इस दौरान सहोदर भाई-बहनों को मिलाजुला कर काम करने पर अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना बनेगी। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के उत्तरार्ध में बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा। उसके साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन दूर्वा चढ़ाकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा तथा गणेश चालीसा का पाठ करें।