Taurus Weekly Horoscope: वृष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रह सकती है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वृष राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रह सकती है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। वृषभ राशि के जातकों का इस सप्ताह अपनी ऊर्जा, समय और धन का बहुत ज्यादा प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा सप्ताह के अंत तक आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको हाथ दबाकर धन खर्च करना होगा तथा आपत्ति के लिए पैसे बचाकर चलना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर पिता अथवा पिता समान व्यक्ति के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता कारण बनेंगे। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह पारिवारिक मतभेद, धन हानि और मानहानि से खुद को बचाने का भरसक प्रयास करना होगा। किसी भी विवाद को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय संवाद से दूर करने का प्रयास करें।
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से मिल जाएगा। विशेष लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से स्वजनों के साथ उत्पन्न हुईं गलतफहमियां दूर होंगी। परिवार में सुख-शांति स्थापित होगी। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। लव पार्टनर से मेल-मिलाप में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें तथा शुक्रवार के दिन किसी कन्या को खीर खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त करें।