Gemini Weekly Horoscope:कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएं और समय पर कार्य करने का प्रयास करें अन्यथा सीनियर आपसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ले सकते हैं।
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह कुछ एक बड़े बदलाव के लिए खुद को तैयार रखना होगा। करियर हो या फिर कारोबार आपको दो कदम आगे जाने के लिए एक कदम पीछे करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा से होगी। यात्रा सुखद और मनोरथ को पूरा करने वाली साबित होगी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे हुए थे तो आपको इस सप्ताह कुछ हद तक सफलता मिलती हुई नजर आएगी। अपेक्षा से कुछ कम पर ही समझौता करते हुए आपको अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएं और समय पर कार्य करने का प्रयास करें अन्यथा सीनियर आपसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ले सकते हैं।
इस सप्ताह भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें। साथ ही साथ किसी से कोई ऐसा वादा न करें जिसे भविष्य में आपको निभाने में मुश्किलों का सामना करना पड़े। कारोबार में धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बिठाने में मुश्किलों आ सकती है। निजी संबंधों की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। खट्टी-मीठी तरकरार के साथ दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा। हालांकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। लव पार्टनर के साथ मेलजोल बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।