फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (21 to 27 October): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 21 Oct 2024 10:09 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाहे रोजगार की प्राप्ति संभव है और यदि आप पहले सही कहीं पर कार्यरत हैं तो आपके पद एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों का विशेष आशीर्वाद एवं सहयोग मिल सकता है। जिसकी मदद से आप अपना बेस्ट देने में कामयाब रहेंगे। यह सप्ताह व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी विशेष शुभता एवं लाभ लिए हुए है। इस सप्ताह आपको कारोबार में अपेक्षा से कहीं ज्यादा लाभ होगा। व्यवसाय के विस्तार की योजना साकार रूप लेती हुई नजर आएंगी। कारोबार को आगे बढ़ाने में आपको परिजनों एवं शुभचिंतकों का विशेष सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन


यदि आपने किसी कार्य के लिए लोन या धन उधार ले रखा है तो आप इस सप्ताह उसे चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन एवं वाहन का विशेष सुख आपको प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह शुभप्रद है। इस सप्ताह आपका लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा तो वहीं विवाहित लोगों का अपने जीवनसाथी के प्रति अत्यधिक स्नेह उमड़ता हुआ नजर आएगा। आपके वैवाहिक संबंध संबंध पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं भगवान श्री राधा-कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें