फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gemini Weekly Horoscope (11-17 Dec): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Dec 2023 02:51 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में अपने रिश्तों की कद्र करें तथा दूसरों से उलझने की बजाय उसकी बात को समझने का प्रयास करें।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सेहत और संबंध की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। ऐसे में अपने रिश्तों की कद्र करें तथा दूसरों से उलझने की बजाय उसकी बात को समझने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से मिलाकर चलने में समझदारी रहेगी क्योंकि इस सप्ताह आपके कार्य धीमी गति से पूरे होंगे और उनमें कुछ बाधाएं आ सकती हैं। ऐसे में आपको अपना टारगेट पूरा करने के लिए अपने अधीनस्थ और वरिष्ठ दोनों की आवश्यकता पड़ेगी।

कामकाज की मुश्किलों के बीच आपकी सेहत भी आपकी चिंता का बड़ा विषय बन सकती है। इस दौरान आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जिसका आपके कामकाज पर भी असर पड़ सकता है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने संबंधों को बनाए रखने के लिए दूसरों के विचारों और नापसंदगियों से भी समझौता करना पड़ सकता है। यदि आप कोई नया काम शुरु करने या फिर अपने कारोबार में विस्तार करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


करियर-कारोबार के सिलसिले में सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा में सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर या फिर आपका लाइफ पार्टनर काफी मददगार साबित होगा और आपका संबल बनेगा। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते सामान्य बने रहेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा पीले पुष्प और तुलसीदल चढ़ाकर करें तथा नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें