फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taurus Weekly Horoscope (11-17 Dec): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Dec 2023 02:51 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार से लेकर कामकाज की चिंताएं घेरे रह सकती हैं।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल देने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार से लेकर कामकाज की चिंताएं घेरे रह सकती हैं। इस दौरान घर के किसी सदस्य के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। माता-पिता की तरफ से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह की शुरुआत में कामकाज का जरा ज्यादा ही बोझ बना रहेगा तो वहीं छोटे-मोटे कार्य को करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि वे आपके काम को बिगाड़ने या फिर उसमें अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं।

इस सप्ताह आपका ध्यान अपने कार्यों से हटकर व्यर्थ के कार्यों में लग सकता है। जिससे आपको खूब बचने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने की गलती न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलाने की आवश्यकता है। इसकी अनदेखी करने पर चोट-चपेट लगने की आशंका है। साथ ही साथ किसी भी नियम और कानून को तोड़ने की गलती न करें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान के साथ तमाम तरह की परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींग बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
 
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें तथा माता और मां समान का आशीर्वाद लें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें