इस दौरान आप यदि अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता प्राप्त हो सकती है। वैसे तो यह पूरा सप्ताह आपक लिए शुभ है लेकिन किसी भी योजना में धन निवेश करते समय किसी शुभचिंतक की सलाह लेना उचित रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनूकूल रहने वाला है। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलते हुए नजर आएंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो सप्ताह की शुरुआत में ही आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस सप्ताह कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी यात्राएं होंगी। विदेश यात्रा भी संभव है। खास बात ये कि ये सभी यात्राएं सुखद और लाभप्रद साबित होंगे। इस दौरान आप यदि अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक लाभ और सफलता प्राप्त हो सकती है। वैसे तो यह पूरा सप्ताह आपक लिए शुभ है लेकिन किसी भी योजना में धन निवेश करते समय किसी शुभचिंतक की सलाह लेना उचित रहेगा। यदि आप समाजसेवा या राजनीति से जुड़े हैं तो आपका लोगों के बीच प्रभाव बढ़ेगा। आपको महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी मिल सकती है।
सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय कामना पूरी हो सकती है। खास बात यह कि इससे आपको खासा लाभ भी होगा। इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को माता या फिर ननिहाल के यहां से विशेष लाभ मिलने के योग बनेंगे। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए शुभ है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी लम्हे बीतेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।