Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को समय पर पूरा करने तथा उसमें अपेक्षित सफलता प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास करने पड़ सकते हैं।
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को समय पर पूरा करने तथा उसमें अपेक्षित सफलता प्राप्ति हेतु विशेष प्रयास करने पड़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के साथ-साथ घरेलू समस्याएं कुछ इस कदर आप पर हावी होंगी कि उन्हें देखकर आपका मन सब कुछ छोड़कर पलायन करने करेगा लेकिन आप चाहकर भी ऐसा नहीं कर पाएंगे। किसी भी विषम परिस्थिति में आपको उससे निकलने का रास्ता खोजना ही होगा। जीवन से जुड़ी तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए आपको सभी को मिलाकर चलना उचित रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से जुड़े गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के मध्य में मौसमी बीमारी के चलते आपको शारीरिक कष्ट संभव है। ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल रखें और इलाज में लापरवाही न बरतें अन्यथा शारीरिक कष्ट के साथ आर्थिक एवं मानसिक कष्ट भी झेलना पड़ सकता है।
मीन राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत से धन का प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी। बेवजह की चीजों पर खर्च करने से बचें अन्यथा बाद में आपको उधार लेने तक की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंग की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान लव पार्टनर से मेल-मुलाकात करने में दिक्कतें आ सकती हैं। जीवन के कठिन समय में आपका पार्टनर काफी मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की केसर का तिलक लगाकर पूजा तथा नारायण कवच का पाठ करें।