Saptahik Meen Rashifal: यदि आप किसी कारोबार के लिए लोन आदि के लिए प्रयासरत थे तो आपकी बात बन जाएगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह कई चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।
मीन राशि के जातकों के करियर-कारोबार की दृष्टि से यह माह अनुकूल तो वहीं रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जा सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही मीन राशि के जातक अपने करियर और कारोबार पर फोकस करते हुए नजर आएंगे। आप विगत सप्ताह से चली आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में भी कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में घरेलू महिलाओं का मन धर्म-अध्यात्म में ज्यादा रमेगा। इस दौरान आप पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति का विशेष आशीर्वाद बरसेगा। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रयास से बेहतर काम करके दिखाएंगे। अधिकारीगण आपसे प्रसन्न रहेंगे। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको इस सप्ताह कहीं से अच्छा आफर आ सकता है। वर्तमान नौकरी में भी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना बन रही है।
व्यावसायिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। सप्ताह की शुरुआत में आपके व्यावसायिक कौशल में वृद्धि होगी। जिसकी मदद से आप कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह आपके व्यवसाय में विस्तार के योग बन रहे हैं। यदि आप किसी कारोबार के लिए लोन आदि के लिए प्रयासरत थे तो आपकी बात बन जाएगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह कई चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।
सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर पारिवारिक शांति भंग हो सकती है। इस दौरान घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत को लेकर भी आपका मन चिंति रहेगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और दैनिक पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।