फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (23 से 29 दिसंबर) : जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Dec 2024 05:06 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Meen Rashifal: सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान अचानक से पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। प्रतियोगिता-परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों के लिए समय अनुकूल है। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने सोचे हुए कार्य को पूरे मनोयोग और कर्मठता के साथ करेंगे और खास बात ये कि समर्पित भाव से काम करने पर आपको उसमें मनचाही सफलता की प्राप्ति भी होगी। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज की सीनियर तारीफ करेंगे। आपके विरोधी भी आपके कामकाज की सराहना करेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी योजना अथवा बाजार में फंसा हुआ धन निकल आएगा। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। शेयर आदि से लाभ होने की संभावना बन रही है। हालांकि किसी भी योजना आदि में धन लगाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान अचानक से पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। प्रतियोगिता-परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों के लिए समय अनुकूल है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें