Saptaaik Kumbh Rashifal: इस सप्ताह आपकी सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति के साथ संबंध बनने की संभावना है। जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले और भी ज्यादा बेहतर और फलदायी साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको शुभचिंतकों और किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता और मनचाही प्रगति करते हुए खुद को पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही बड़ी समस्याओं का हल निकलेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके अनुकूल होने लगेंगी। कारोबारी मामलों में अनुकूलता आएगी। व्यवसाय में बढ़ोत्तरी और लाभ की प्राप्ति होगी। कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। इस सप्ताह आपकी सत्ता-सरकार से जुड़े किसी प्रभावी व्यक्ति के साथ संबंध बनने की संभावना है। जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन-वाहन आदि का सुख मिलने की संभावना बन रही है। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। किसी प्रिय चीज की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ रोमांस करने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा बेलपत्र अथवा शमीपत्र चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।