फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (11-17 Dec): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 10 Dec 2023 02:53 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगें और आपको मनचाही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगें और आपको मनचाही सफलता मिलेगी। जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके मित्रगण आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। किसी महिला मित्र की मदद से निजी जीवन में चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान सप्ताह के उत्तरार्ध तक निकल सकता है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार कर उस पर शादी की मुहर लगा सकते हैं।

सप्ताह के मध्य में रोजी-रोजगार की दिशा में किए गये प्रयास का शुभ फल प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। किसी को उधार दिया गया धन अप्रत्याशित रूप से वापस मिल सकता है। यदि आप बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे आपको इस सप्ताह स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति हो सकती है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से पर्यटन-पिकनिक का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप धार्मिक-सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं तो आपको इस सप्ताह आपके द्वारा किए प्रयासों के श्रेष्ठ परिणाम सामने आएंगे। आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके कार्यों की लोग तारीफ करेंगे। आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा और पूजा करें। श्री विष्णु सहस़्नाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें