फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pisces Weekly Horoscope (02 -08 सितंबर): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह ?

Sun, 01 Sep 2024 05:24 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Saptahik Meen Rashifal:  नौकरीपेशा लोगों को इस पूरे सप्ताह अपने कार्य को बेहतर तरीके से करने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस पूरे सप्ताह आर्थिक चुनौतियां बनी रहेंगी। सप्ताह के मध्य में कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी क्योंकि आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी भी। ऐसे में किसी भी कठिन परिस्थिति में क्रोध करने एवं प्रतिक्रिया देने से बचें। सप्ताह की शुरुआत का समय आपकी सेहत और संबंध दोनों की दृष्टि से थोड़ा कठिन साबित हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा आप किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इस दौरान एक ओर जहां आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं तो वहीं किसी प्रिय व्यक्ति के साथ पैदा हुआ गलतफहमी के कारण हुई तकरार आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान आपके सिर पर वो भी दोष मढ़े जा सकते हैं, जो आपसे संबंधित भी नहीं है।
विज्ञापन


नौकरीपेशा लोगों को इस पूरे सप्ताह अपने कार्य को बेहतर तरीके से करने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस पूरे सप्ताह आर्थिक चुनौतियां बनी रहेंगी। सप्ताह के मध्य में कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। जिसके चलते आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी अनचाहे व्यक्ति के पास भी मदद मांगने के लिए जाना पड़ सकता है, जिसके चलते आपको असहज स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। मीन राशि के जातक इस सप्ताह प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें तथा उसका बेवजह प्रदर्शन न करें अन्यथा बेवजह की दिक्कतें और अपमान झेलना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें