मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ एवं मनचाही सफलता देने वाला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। किसी योजना में फंसा धन निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। भूमि-भवन के विवाद आपसी सुलह-समझौते से दूर होंगे। सप्ताह के मध्य में अचानक से कहीं पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। कारोबार को विस्तार देने की योजनाएं साकार रूप लेती हुई नजर आएंगी। बाजार में आपकी सााख बढ़ेगी। आप व्यवसाय में लाभ के अवसरों को भुना पाने में पूरी तरह से कामयाब रहेंगे।
यह सप्ताह मार्केटिंग, कांट्रैक्ट पर काम करने वाले लोग और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद या अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आपका घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से समय आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपका अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की बेलपत्र चढ़ाकर साधना एवं उनकी चालीसा का पाठ करें।