सप्ताह की शुरुआत में सेहत संबंधी कोई दिक्कत न सिर्फ आपकी शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा का कारण बनेगी बल्कि यह आपके करियर ओर कारोबार में भी बाधा डालने का कारण बनेगी।
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में सेहत संबंधी कोई दिक्कत न सिर्फ आपकी शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा का कारण बनेगी बल्कि यह आपके करियर ओर कारोबार में भी बाधा डालने का कारण बनेगी। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछेक बाधाएं सामने आ सकती हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य के साथ वाद-विवाद होने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपसी रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, जिसके चलते आपके स्वजनों के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं।
सप्ताह के पूवार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध में बाजार में आई मंदी के कारण अपेक्षा से कम लाभ की प्राप्ति होगी लेकिन उत्तरार्ध तक एक बार फिर आपका कारोबार पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा। इस दौरान विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों को कोई बड़ा कांट्रैक्ट हाथ लग सकता है। किसी व्यक्ति विशेष की मदद से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते सहज बने रहेंगे। जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं का समाधान खोजने में आपका लाइफ पार्टनर मददगार साबित होगा। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें। पक्षियों का दाना डालें।