धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में मनचाही सफलता मिल सकती है।
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में मनचाही सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी मुद्दे को लेकर कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे थे तो फैसला आपके हक में आ सकता है या फिर आपके विरोधी खुद सुलह-समझौते की पहल कर सकते हैं। यदि आप बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे तो आपको इस सप्ताह स्वास्थ्य लाभ मिल जाएगा। कुला मिलाकर इस सप्ताह आपको न सिर्फ शत्रुओं से बल्कि रोग से मुक्ति मिलने का योग बनेगा।
नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र से जुड़ी मुश्किलें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। मिला हुआ टारगेट समय से पूर्व पूरा होने पर आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी आय के अतिरिक्त साधन बन सकते हैं। इस दौरान आमदनी के साधनों में लगातार वृद्धि होगी। व्यवसाय में आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। इस दौरान लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा योग बनेंगे। यात्रा सुखद और मनोरंजक साबित होगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पीले पुष्प चढ़ाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।