फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (30 september to 06 October): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 30 Sep 2024 10:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Saptahik Makar Rashifal: व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागजी कार्य समय से निबटाने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप कांट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायक हैं। आपके कार्य पहले की तरह समय पर पूरे होते रहेंगे और आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। यदि किसी योजना विशेष के लिए आप धन जुटाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी कोशिशें रंग लाएंगी। कुल मिलाकर वित्तीय मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। हालांकि आपको किसी भी योजना में धन निवेश करते समय अथवा भूमि-भवन आदि का क्रय-विक्रय करते समय बहुत सावधानी बरतने की भी आवश्यकता बनी रहेगी।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागजी कार्य समय से निबटाने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप कांट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षेत्र में बेहतर स्थितियां बनेंगी। सीनियर और जूनियर के साथ पनपी गलतफहमियां दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम संबंध एवं पारिवारिक मामलों के लिए यह सप्ताह शुभप्रद रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए रिश्ते आएंगे। यदि आप अभी तक सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन देवों के देव महादेव की पूजा विधि-विधान से करें तथा शिवाष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें