फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (23-29 Oct): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 22 Oct 2023 03:16 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद ही शुभ रहने वाला है। आप जिस दिशा में प्रयास करें आपको उस दिशा में शुभ परिणाम और सफलता मिलती हुई नजर आएगी।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद ही शुभ रहने वाला है। आप जिस दिशा में प्रयास करें आपको उस दिशा में शुभ परिणाम और सफलता मिलती हुई नजर आएगी। सप्ताह की शुरुआत से ही आपका काम के प्रति पूरा जोश व आत्मविश्वास बना रहेगा। आपको परिश्रम का उचित लाभ प्राप्त मिलता नजर आएगा। कारोबार में वृद्धि एवं लाभ के योग बनेंगे। संतान से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूरहोने पर आप राहत की सांस लेंगे। सप्ताह के मध्य में आपका पूरा फोकस सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को पाने और अपने रहन-सहन को बेहतर बनाने की ओर रहेगा। इसके लिए आप अपनी जेब से ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप खुद भी ऐसा कुछ आयोजन करवा सकते हैं। समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दिशा में काम करने वालों को कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा और लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें