मकर राशि के जातकों यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सामने कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिनके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है।
मकर राशि के जातकों यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सामने कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं, जिनके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस सप्ताह आर्थिक और मानसिक परेशानियों से बचने के लिए धन एवं ऊर्जा का प्रबंधन करके चलें। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी अनजान भय को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में लोगों की बातों को ज्यादा तूल न देकर अपने काम पर फोकस करना ज्यादा उचित रहेगा। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, ऐसे में उनसे खूब सावधान रहें। सप्ताह के मध्य में मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर शारीरिक एवं मानसिक कष्ट होने की आशंका है।
इस दौरान सेहत संबंधी किसी भी समस्या को इग्नोर न करें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। प्रेम प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और उसका प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर मन चिंतित रह सकता है। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर बेल अथवा शमीपत्र चढ़ाकर पूजा करें तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।