फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagittarius Weekly Horoscope (20-26 Nov): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 19 Nov 2023 09:54 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी काम का बीड़ा उठाते समय खूब सोच-विचार करने की जरूरत रहेगी अन्यथा उसके अधूरे अथवा असफल हो जाने पर आपकी छवि पर दाग लग सकता है।
विज्ञापन
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी काम का बीड़ा उठाते समय खूब सोच-विचार करने की जरूरत रहेगी अन्यथा उसके अधूरे अथवा असफल हो जाने पर आपकी छवि पर दाग लग सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में उन लोगों से विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो अक्सर आपका काम बिगाड़ने की जुगत लगाते रहते हैं। इस दौरान कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने या फिर किसी के साथ लूज टॉक करने से बचें, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनीं पड़ सकती हैं। सप्ताह के मध्य का समय कांट्रैक्ट या कमीशन पर काम करने वालों तथा फुटकर व्यापारियों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता मिलेगी। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको मनचाही सफलता पाने के लिए अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी।
विज्ञापन


धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है लेकिन इस दौरान भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें। सप्ताह के उत्तरार्ध में अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है या फिर सिंगल लोगों के जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए उसकी उपेक्षा करने से बचें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाकर भगवान श्री विष्णु की पूजा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें