फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (15 To 21 April): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 14 Apr 2024 05:30 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

नौकरीपेशा जातकों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है, जिसे समय पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर 

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह खुद को किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रखना बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। जिसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान काम को लेकर तनाव बना रह सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस पूरे सप्ताह भूलकर भी नियम-कानून न तोड़ें और कागज संबंधी सभी कार्य पूरे करके रखें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

विज्ञापन

   
सप्ताह उत्तरार्ध में बेवजह की भागदौड़ कार्यों के न पूरे होने के कारण मन में निराशा और शरीर में थकान बनी रहेगी। इस दौरान आपको किसी के साथ बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतनी होगी तथा क्रोध करने से बचना होगा। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रिश्ते-नातों को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा।

सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर न सिर्फ जीवनसाथी बल्कि ससुराल पक्ष के साथ मतभेद होने की आशंका है। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और किसी भी प्रकार का दिखावा करने से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में तुलसी दल चढ़ाकर श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें