करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद सकारात्मक रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है।
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद सकारात्मक रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। रोजी-रोजगार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में अप्रतयाशित लाभ की प्राप्ति होगी। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन धार्मिक-आध्यामिक कार्यों में खूब लगेगा। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्रोगाम बन सकता है।
सप्ताह के मध्य में किसी महिला मित्र की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है। कामकाज में आ रहे बड़े अवरोध दूर होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा और उसके साथ पुरानी यादों को ताजा करने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
विज्ञापन
उपाय- प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें।