Saptahik Makar Rashifal: यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है। कुल मिलाकर परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगे।
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल और फलदायक साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिसके कारण आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपके कामकाज में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप उसे अपनी बुद्धि और विवेक से दूर करते हुए अपने कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा का लोहा आपके विरोधी भी मानेंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है। कुल मिलाकर परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगे।
व्यवसाय की दृष्टि सप्ताह के मध्य का समय अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। व्यावसायिक यात्राएं सफल एवं लाभप्रद साबित होंगी। नौकरीपेशा लोगों के पद और वेतन आदि में वृद्धि हो सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। स्वजनों के साथ प्रेम-व्यवहार बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में सुंदरकांड का पाठ करें।