कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको व्यवसाय आदि के लिए लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के बड़े ऑफर मिल सकते हैं। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में टहल रहे हैं तो आपको इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है।
सप्ताह के मध्य में आपकी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। इस दौरान आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। सप्ताह के उत्त्रार्ध में आपको संतानपक्ष से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए शुभ है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से कोई बड़ी समस्या का हल निकल आने पर आप राहत महसूस करेंगे।
इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बने रहेंगे। कामकाजी महिलाओं के कद और पद में वृद्धि होगी जिससे उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ साबित होगा। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आपकी बात बन जाएगी वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें तथा शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें।