फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Capricorn Weekly Horoscope (3-9 July): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 02 Jul 2023 02:16 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम खूब सोच-समझकर करना चाहिए। इस सप्ताह आप उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखें जो आपकी पीठ पीछे आपका नुकसान करने की सोचते रहते हैं।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर राशि 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम खूब सोच-समझकर करना चाहिए। इस सप्ताह आप उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखें जो आपकी पीठ पीछे आपका नुकसान करने की सोचते रहते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी भी महत्वपूर्ण काम में लापरवाही न करें अन्यथा आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको अपने सोचे हुए काम को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है।

उच्च शिक्षा  के लिए प्रयासरत लोगों की राह में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। इस सप्ताह आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर ही लाभ होने की संभावना बनेगी। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान मौसमी बीमारी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। ऐसे में इस दौरान अपनी सेहत को लेकर बिल्कुल लापरवाही न बरतें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान आर्थिक रूप से लाभ की संभावना कम रहेगी।
विज्ञापन


आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और उसकी भी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की दूध एवं जल चढ़ाकर पूजा करें तथा शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें