फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aquarius Weekly Horoscope (27 Nov to 03 Dec): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 26 Nov 2023 02:21 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते हफ्ते के मुकाबले यह सप्ताह कुंभ राशि के लिए अधिक शुभ साबित होगा और उनके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने काम में लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ 

विज्ञापन

बीते हफ्ते के मुकाबले यह सप्ताह कुंभ राशि के लिए अधिक शुभ साबित होगा और उनके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको अपने काम में लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर मेहरबान रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में अचानक से लंबी या छोटी दूरी यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी। यदि आप बीते कुछ समय से किसी रोग या शोक से पीड़ित चल रहे थे वो इस सप्ताह दूर हो जाएगा। किसी प्रभावीशाली व्यक्ति की मदद से आप अपने शत्रुओं और विरोधियों पर विजय पाने में कामयाब हो जाएंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपने पूर्व में किसी योजना में निवेश किया था तो उसके जरिये लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा धन निकल आएगा और वे जिस भी चीज में हाथ लगाएंगे, उसमें खासा लाभ होगा। कुल मिलाकर आय के साधनोें में निरंतर वृद्धि होगी। यदि आप किसी के सामने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह प्रयास करने पर बात बन सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे संबंध में आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान संबंधी कोई बड़ी चिंता दूर होने से आप सुकून महसूस करेंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें तथा शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें